संक्रमण फैलाए जाने के जिम्मेदार माने जा रहे जमातियों पर एफआईआर, क्वारैंटाइन पीरियड पूरा होने पर गिरफ्तार होंगे, छिंदवाड़ा और सागर में मस्जिद में नमाज पढ़ रहे 53 लोग अरेस्ट

राजधानी में कोरोनावायरस का संक्रमण फैलाए जाने का जिम्मेदार बताए जा रहे निजामुद्दीन की मरकज से आए जमातियों पर सरकार की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है। क्वारैंटाइन पीरियड पूरा होते ही इन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। ऐसे लोगों की संख्या 87 बताई गई है। इन जमातियों को इस्लाम नगर स्थित ईंटखेड़ी, हज हाउस समेत शहर की विभिन्न मस्जिदों में क्वारैंटाइन किया गया है। प्रदेशभर में पकड़े गए जमातियों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके संकेत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गुरुवार को दिए थे। मुख्यमंत्री ने जमातियों और संक्रमित लोगों से स्वयं आगे आकर जानकारी देने को कहा था। लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। इसके बाद प्रदेश सरकार ने एफआईआर करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी हर धर्म की सभी तरह की गतिविधियों पर रोक लगाई गई है। इसके बाद भी लोग मान नहीं रहे हैं। इसलिए ये सख्त कार्रवाई की गई है और आगे भी करेंगे। उधर, छिंदवाड़ा और सागर में मस्जिद में सामूहिक रूप से नमाज पढ़ रहे करीब 53 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


Popular posts
लॉकडाउन के लिए लोगों में डर पैदा कर रही सरकार, 600 कब्र खोदीं और बताया ये कोरोना से मरने वालों के लिए जबकि शहर में एक भी मौत नहीं हुई
70 हजार से ज्यादा लोगों तक पहुंचा किराना, सब्जी भी पहुंचाने की तैयारी
इंदाैर में 24 घंटे में काेराेना से डाॅक्टर समेत 7 की माैत, अब तक 30 संक्रमिताें की जान गई; शहर में कुल 249 पॉजिटिव
बच्चों के लिए सुरक्षित शहर बनाना हमारी प्राथमिकता
Image