लॉकडाउन के लिए लोगों में डर पैदा कर रही सरकार, 600 कब्र खोदीं और बताया ये कोरोना से मरने वालों के लिए जबकि शहर में एक भी मौत नहीं हुई

यूक्रेन में डर पैदा करके लोगों को लॉकडाउन का पालन करने की सख्त हिदायत दी जा रही है। तरीका थोड़ा दिलचस्प है। यूक्रेन के निपरो शहर में 600 कब्र खोदी गई हैं। लोगों को यह बताया गया है कि यह सब कोरोना से मरने वाले लोगों के लिए हैं। यहां के मेयर बोरेस फिलातोव ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कब्र खोदे जाने की जानकारी दी है। इस शहर में कोरोनावायरस के अब तक 13 मामले सामने चुके हैं हालांकि अब तक एक भी मौत नहीं हुई है।


अब तक कोरोना से मौत नहीं पर दफनाने की तैयारी पूरी
मेयर बोरेस फिलातोव शहर में कोरोना के मामले रोकने के लिए हर संभव तरीका अपना रहे हैं। बोरेस ने अपनी फेसबुक पोस्ट में लिखा, स्थानीय प्रशासन बुरी से बुरी स्थिति का सामना करने लिए तैयारी में जुटा है। कोरोना से होने वाली मौतों की तैयारी की जा रही है। शहर में मौत के बाद इंसानों को दफनाने के लिए 600 कब्र खोदी जा चुकी हैं


Popular posts
70 हजार से ज्यादा लोगों तक पहुंचा किराना, सब्जी भी पहुंचाने की तैयारी
इंदाैर में 24 घंटे में काेराेना से डाॅक्टर समेत 7 की माैत, अब तक 30 संक्रमिताें की जान गई; शहर में कुल 249 पॉजिटिव
प्रति दस लाख आबादी में मरीजों की दर कासरगोड के बाद इंदौर में सबसे ज्यादा
संक्रमण फैलाए जाने के जिम्मेदार माने जा रहे जमातियों पर एफआईआर, क्वारैंटाइन पीरियड पूरा होने पर गिरफ्तार होंगे, छिंदवाड़ा और सागर में मस्जिद में नमाज पढ़ रहे 53 लोग अरेस्ट