इंदाैर में 24 घंटे में काेराेना से डाॅक्टर समेत 7 की माैत, अब तक 30 संक्रमिताें की जान गई; शहर में कुल 249 पॉजिटिव

शहर में शनिवार तड़के तीन और लोगों की कोरोना से मौत की पुष्टि हुई। इससे पहले शुक्रवार को एक डॉक्टर समेत चार लाेगों ने दम तोड़ा था। इस तरह पिछले 24 घंटे में 7 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है। शहर में कोरोना से अब तक 30 लोगों की मृत्यु हुई है। एमजीएम मेडिकल कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, शनिवार तड़के जिन तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई उनमें गोमतीनगर निवासी 52 साल का पुरुष, ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी 66 साल का बुजुर्ग और जवाहर मार्ग निवासी 75 साल की वृद्धा शामिल है।


शुक्रवार को ब्रह्मबाग कॉलोनी निवासी 62 साल का डॉक्टर, पिंजरा बाखल क्षेत्र के 65 साल की बुजुर्ग, जूना रिसाला निवासी 70 साल के बुजुर्ग और सत्यदेव नगर निवासी 52 साल के पुरुष की मौत हुई थी। उधर, शुक्रवार शाम को 14 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आने के बाद अब तक 249 हो गए हैं।


एमजीएम मेडिकल कॉलेज के अनुसार, शनिवार को जारी रिपोर्ट में गोमती नगर निवासी 52 साल का पुरुष एमवाय अस्पताल में तीन दिन से भर्ती था। उसकी 8 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसी दिन उसने दम तोड़ दिया। वहीं, ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी 66 साल के बुजुर्ग की रिपोर्ट 6 अप्रैल को पॉजिटिव आने के बाद वे पांच दिन से अरविंदों अस्पताल में भर्ती थे। 10 अप्रैल को उन्होंने दम तोड़ दिया। इसी प्रकार जवाहर मार्ग निवासी 75 साल की वृद्धा का तीन दिन से अरविंदो अस्पताल में इलाज चल रहा था। उसकी 8 अप्रैल को रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 10 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। इसके पहले शुक्रवार को जिस डॉक्टर की मृत्यु हुई, वे पूर्व जिला आयुष अधिकारी थे। कुछ दिनों से बीमार होने के कारण अरबिंदो अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था।


इसके अलावा, पिंजरा बाखल क्षेत्र के 65 साल के पुरुष की मृत्यु हुई, उनकी मौत वैसे 7 अप्रैल को ही हो गई थी, लेकिन 9 अप्रैल को आई जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। उनका 6 अप्रैल से अरबिंदो अस्पताल में इलाज चल रहा था। इसी तरह जूना रिसाला 70 साल के बुजुर्ग की भी 8 अप्रैल को मृत्यु हो गई थी। उसी दिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनका 5 अप्रैल से इलाज चल रहा था। चौथे मृतक सत्यदेव नगर निवासी 52 साल का पुरुष है। इनकी मृत्यु 7 अप्रैल को हुई थी, 9 अप्रैल को आई रिपोर्ट में कोरोना होने का पता चला। गुरुवार को संक्रमण की चपेट में आए डॉ. शत्रुघन पंजवानी की भी मौत हो गई थी। 


Popular posts
लॉकडाउन के लिए लोगों में डर पैदा कर रही सरकार, 600 कब्र खोदीं और बताया ये कोरोना से मरने वालों के लिए जबकि शहर में एक भी मौत नहीं हुई
70 हजार से ज्यादा लोगों तक पहुंचा किराना, सब्जी भी पहुंचाने की तैयारी
प्रति दस लाख आबादी में मरीजों की दर कासरगोड के बाद इंदौर में सबसे ज्यादा
संक्रमण फैलाए जाने के जिम्मेदार माने जा रहे जमातियों पर एफआईआर, क्वारैंटाइन पीरियड पूरा होने पर गिरफ्तार होंगे, छिंदवाड़ा और सागर में मस्जिद में नमाज पढ़ रहे 53 लोग अरेस्ट